विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: अति विश्वास से रहें दूर, योजनाओं से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखना जरुरी

Gemini Tarot Card Horoscope 12 September: Three of swords की ऊर्जा संबंधों में उत्पन्न करने से रिश्तो में दरार, लालच के चलते प्रतिस्पर्धी पक्ष का व्यवसाय में धोखाधड़ी और प्रिय से रिश्ते टूटने की बात लेकर आ सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: अति विश्वास से रहें दूर, योजनाओं से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखना जरुरी
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पुरानी यादों और पुराने घावों को न कुरेदे. किसी मित्र की धोखाधड़ी के चलते प्रिय से दूरी हो सकती है. सामने वाले की मंशा आपके रिश्ते में दरार ला सकती है. इस समय किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करने से डर सकते हैं. कुछ पारिवारिक मामलों में रिश्तेदारों को दखलअंदाजी के चलते रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है. अति विश्वास और अति रूढ़िवादिता से दूर रहे. किसी की बातों में आकर दूसरों से रिश्ते खराब ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी द्वारा दिए गए लालच के चलते कोई कर्मचारी गोपनीय जानकारी सामने वाले के साथ साझा कर सकता है. इस स्थिति में कुछ अच्छे ऑर्डर हाथ से निकाल सकते हैं. इस समय इन ऑर्डर्स को वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं. किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें. अपनी सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखें. रिकॉर्ड्स और फाइल लोगों को संभाल कर रखना परेशानी से बचा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

खानपान में कोई गलत चीज का सेवन फूड प्वाइजनिंग कर सकता है. इस समय केवल पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों के लेनदेन में साझेदार द्वारा गड़बड़ी की जा सकती है. हिसाब-किताब की जांच स्वयं करें. 

रिश्ते/Relationship:

जीवनसाथी के साथ किसी अन्य व्यक्ति के संबंधों की बात सामने आने से रिश्ते खराब हो सकते हैं. परिवार का माहौल बिगड़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com