Capricorn Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अपनी प्रॉब्लम को तनाव में बदलने से बचाए. किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं होता है. मन मुताबिक तरीके से कार्य पूरे होते नजर आएंगे. भाइयों के साथ चल रहे मन मुटाव सुलझाने का प्रयास करें. विपरीत परिस्थितियों होने पर अपना आपा न खोए. धैर्य और संयम से उस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें. सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में बिता सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा होने के कारण कुछ बड़े ऑर्डर हाथ से निकाल सकते हैं. इस स्थिति में अपने आत्मविश्वास में कमी ना आने दे. दूसरों की बातों में आकर अपने फैसलों में परिवर्तन न लाएं. कार्यस्थल पर सभी कार्यों की व्यवस्थित करने का प्रयास करें. दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखें. जरूरत पड़ने पर किसी दस्तावेज़ के न मिलने से परेशानी हो सकती है. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. कार्यस्थल पर में बदलावों के चलते वातावरण में सकारात्मक बढ़ सकती हैं.
स्वास्थ्य/Health:
स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग कर सकते हैं बदलते मौसम अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
इस समय उधार या लोन लेना परेशानी में डाल सकता है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship:
विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ खुशनुमा समय देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं