विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में नए कार्यों की शुरुआत, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Aries Tarot Card Horoscope 12 September: Five of wands की ऊर्जा किसी के साथ विवाद की स्थिति न रखें ,अव्यवस्था के चलते समस्याओं के समाधान की कोशिश और आसपास के वातावरण में हो रहे बदलाव को नजरअंदाज न करने की बात लेकर आ सकती है.

Aries Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में नए कार्यों की शुरुआत, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
मेष राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: अपरिचित लोगों से संपर्क न रहें. वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते है. पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है. पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. घर के वरिष्ठ सदस्यों से विशेष अवसर पर कीमती उपहार मिल सकते है. इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव आते नजर आएंगे. पारिवारिक मामलों में योजना बनाकर कार्य करना बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की शुरुआत की जा सकती है. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. अच्छे प्रतिफल की प्राप्ति में थोड़ा समय लग सकता है. साझेदार के साथ किसी विरोधी व्यक्ति की गलत मंशा के चलते अनबन हो सकती है. इस समय इस अनबन को खत्म करने व्यवसाय में में बदलाव ला सकते हैं. सरकारी कार्यालय में कार्य करने वाले व्यक्तियों को अव्यवस्थित कार्य स्थल के चलते कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. सभी की मदद से कार्यस्थल के वातावरण को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:

कार्य की अधिकता और पुराने कार्यों को पूरा करने के तनाव से अवसाद हो सकता है. योगा और मेडिटेशन से इस स्थिति से राहत मिलती महसूस करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव आ सकता है. अनावश्यक खरीदारी को सीमित करें.  

रिश्ते/Relationship:

लंबी दूरी वाले रिश्ते में साथी आपके लिए समय निकालने की कोशिश कर सकता है. साथी के लिए भावुक संदेश भेज सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com