विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: धन कमाने के नए अवसर आ सकते हैं सामने, आर्थिक स्थिति में आएंगे बदलाव

Aquarius Tarot Card Horoscope 12 September: Ace of pentacles की ऊर्जा धन कमाने के नए अवसरों की प्राप्ति से उत्साह,संतान की फिजूलखर्ची को रोकने के प्रयास और व्यवसाय में साझेदार के साथ नए अनुबंधों पर लाभ को लेकर बातचीत हो सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: धन कमाने के नए अवसर आ सकते हैं सामने, आर्थिक स्थिति में आएंगे बदलाव
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति में बदलाव आते नजर आ सकता है. किसी बुजुर्ग  व्यक्ति की सलाह से आर्थिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी. कल्पनाशीलता की जगह व्यवहारिकता से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे. पारिवारिक बजट में अनावश्यक या अचानक से होने वाले खर्चों को शामिल किया जा सकता है. संतान की फिजूलखर्ची की आदत परेशान कर सकती है. 


व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में साझेदार के साथ अनुबंधों से प्राप्त लाभ की गणना कर सकते हैं. कुछ वस्तुओं के खराब होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल में नए अधिकारी से पुराना परिचय हो सकता है. इस स्थिति में अच्छे अवसर मिलने में आसानी होगी. किसी सहयोगी की गलतियों के चलते पदोन्नति में देरी हो सकती है. संभव है, कि पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण की सूचना भी प्राप्त हो जाए. इस स्थिति में मन में उत्साह बढ़ सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

लंबे समय तक बैठे रहने के कारण कमर पर दबाव बढ़ सकता है. बीच-बीच में उठकर स्ट्रेचिंग करने से परेशानी में राहत मिल सकती है. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

अच्छी योजना में धन निवेश कर सकते हैं. नौकरी में वेतन वृद्धि या अच्छी सुविधा प्राप्ति  की सूचना मिल सकती है. 

रिश्ते/ Relationship:

पारिवारिक मामले में सभी की राय का सम्मान करें. आपकी जिद और मनमानी के चलते लिए गए फैसले परिजनों को परेशानी दे सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com