Virgo Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- इस समय आपके मन में चल रही सभी दुविधाओं का समाधान हो सकता है. किसी पारिवारिक मामले में तर्क और बुद्धि से कार्य करेंगे. किसी पुरानी महत्वाकांक्षा के पूरे होने की संभावना नजर आ सकती है. अपनी बात को सामने वाले के समक्ष स्पष्टता से रख सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति के साथ किसी निजी मामले को लेकर सलाह-मशवरा कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की बुरी संगत के चलते परिजन परेशान हो सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में किसी बड़े फैसले को लेना दुविधा पूर्ण हो सकता है, ऐसी स्थिति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेने में संकोच न करें. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंगी सहयोगी के गलत आरोप के चलते आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है, इस स्थिति में स्वयं को निर्दोष साबित करना कठिनाई भरा महसूस करेंगे. किसी पुराने सहकर्मी की मदद से अपने को निर्दोष साबित करने की कोशिश उच्च अधिकारियों के सामने कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:- कुछ गलत खा लेने के चलते पेट में असहनीय पीड़ा हो सकती है. इस स्थिति में अस्पताल जाना पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक और कानूनी मामलों में किसी पर भी अति विश्वास ना करें. पैसों का लेनदेन स्वयं की निगरानी में करें.
रिश्ते/Relationship:- किसी रिश्ते में चल रहा झूठ सामने आ सकता है. अपने साथी के साथ बैठकर साफ और सच्ची बातचीत करें. अपनी सीमा स्पष्ट करें और किसी भी तरह का गलत व्यवहार सहन न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं