Taurus Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal:- किसी बात की आशंका को लेकर घबरा सकते हैं. संभव है कि उस बात का कोई बड़ा आधार ना हो. पर ज्यादा सोचने की वजह से खुद को उस स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं. जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है. परिजनों के साथ अपनी आर्थिक समस्याओं को साझा करने की कोशिश करेंगे. किसी करीबी मित्र के साथ अपनी निजी बातों को साझा कर मन हल्का कर सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional:- इस समय मानसिक तनाव के चलते कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियां कर सकते हैं, जिसका असर आपके कार्यों की सफलता पर पड़ेगा. अपने ईश्वर पर और स्वयं पर भरोसा बनाए रखें, जिस काल्पनिक नुकसान के डर से कदम बढ़ाने से पीछे हट रहे हैं. उससे स्वयं को बाहर निकलने का प्रयास करें. जिस बुरे परिणाम के बारे में सोच रहे है संभव है कि, वैसा हो ही नहीं. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत पड़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- मानसिक तनाव और नकारात्मक सोच के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय मेडिटेशन कर स्वयं को शांत करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह ना लें. अपनी आर्थिक स्थिति का विस्तृत ब्यौरा किसी के भी साथ साझा ना करें.
रिश्ते/Relationship:- अपनी असुरक्षा को रिश्तों के ऊपर हावी न होने दें. सामने वाले पर शक होने की स्थिति में सीधी बात करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं