Scorpio Tarot Card Horoscope 03 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- किसी दूसरे शहर या राज्य जाने का कार्यक्रम अचानक से बन सकता है. इस समय अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. सच का समर्थन करें. किसी की गलत गतिविधियों में साथ ना दें. इस समय जीवन की कमान पूरी तरह से आपके हाथ में रहेगी. अपने पारिवारिक जीवन में व्यवसायिक जीवन के तनाव को ना लाएं.
व्यवसायिक/Professional:- नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है. व्यापार में प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ने के लिए अच्छी कूटनीति बना सकते हैं. इस समय आपके आत्मविश्वास और मनोबल वृद्धि होती नजर आएगी. आपके विरोधी लाख कोशिश करें, लेकिन आपके कार्यों में रुकावट नहीं डाल पाएंगे. अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health:- पैरों की मजबूती पर ध्यान दें. व्यायाम के बाद स्ट्रेचिंग करना ना भूले. अन्यथा मांसपेशियों में दर्द हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- व्यर्थ के खर्चों को सीमित करें. किसी भी योजना में धन निवेश से पहले, उस योजना की जानकारी प्राप्त करें.
रिश्ते/Relationship:- रिश्ते में आई रुकावट को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें. प्यार के मामले में अब रुकने या ज्यादा सोचने का समय नहीं है. सही निर्णय लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं