विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: घर के नवीनीकरण की योजना पूरी करें, किसी सहयोगी के ईर्ष्या के चलते परेशानी

Sagittarius Tarot Card Horoscope 3 June: Five of cups की ऊर्जा सोच समझकर निर्णय लेने, पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करने और अपनी निजी बातों को गोपनीय रखने की जरूरत को लेकर आ रही हैं.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: घर के नवीनीकरण की योजना पूरी करें, किसी सहयोगी के ईर्ष्या के चलते परेशानी
अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी साथ चर्चा ना करें. 

Sagittarius Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- इस समय घर के नवीनीकरण की रुकी हुई योजना को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. घर के वरिष्ठ सदस्यों के सानिध्य में कुछ बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे. जीवनसाथी के बदलते व्यवहार से जीवन में तनाव बढ़ सकता है. संतान की गतिविधियों और संगत को नजर अंदाज न करें. व्यक्तिगत या पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें. इस समय आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत महसूस करेंगे. अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से भी साथ चर्चा ना करें. 

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय विस्तार के लिए जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें आगे के लिए ना टालें और गंभीरता से लागू करने पर विचार करें. युवाओं को करियर को लेकर अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते परेशानी में पड़ सकते हैं. इस स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न देने की जगह शांत रहकर समय की अनुकूलता की प्रतीक्षा करें. अपने उच्च अधिकारी के साथ व्यवहार में लचीलापन लाएं. सामने वाले की बात को लेकर गंभीर रहें. 

स्वास्थ्य/Health:- गैस और एसिडिटी की वजह से पाचन सम्बन्धी परेशानियां हो सकती है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- इस समय आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर फैसला करें. प्रिय को कोई अच्छा उपहार दे सकते है. 

रिश्ते/Relationship:- परिजनों के आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुश कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com