Pisces Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- न्यायालय में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है. इस समय अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनने का प्रयास करें. अतीत में किए गए कर्मों का विश्लेषण कर सकते हैं. किसी रिश्ते में कड़वाहट को खत्म करें. जीवन में अच्छे और बुरे कर्मों को लेकर सजग रहेंगे. जीवनसाथी से अपनी गलतियों की माफी मांग सकते हैं. संतान की गलतियों को क्षमा करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- न्यायालीन किसी बड़े मुकदमे में सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्य क्षेत्र में सम्मान के साथ उच्च पद और वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है. किसी भी तरह के कार्य को करने के लिए अनैतिक साधनों का प्रयोग ना करें. सच का साथ दें. यदि कार्य क्षेत्र में आपका कोई करीबी गलत कार्य में लिप्त हैं, तो उसकी तरफदारी ना करें. बार-बार गलतियां ना करें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. गुस्से और आवेश से समस्या का समाधान प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- कान में संक्रमण और तेज झनझनाहट जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस स्थिति में तेज आवाज या तेज संगीत से बचकर रहे. चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें अपनी आर्थिक स्थिति का ब्यौरा किसी बाहरी व्यक्ति को ना दे.
रिश्ते/Relationship:- प्रिय को उसकी गलतियों पर क्षमा कर रिश्ते सुधारने का दूसरा मौका दे सकते हैं. सच्चाई और ईमानदारी से रिश्ते में पुनः मधुरता आ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं