विज्ञापन

Libra Tarot Card: अन्य लोगों के साथ जिम्मेदारियों का बंटवारा, नई गतिविधि शुरू करने से पूर्व अनुभवी की सलाह लें

Libra Tarot Card Horoscope 3 June: Ten of wands की ऊर्जा पारिवारिक जिम्मेदारियां का व्यवस्थित रूप से बंटवारा, सरकारी नौकरी वाले लोगों की गैर कानूनी कार्यों से दूरी और बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मकता को प्रोत्साहन देने की बात लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card: अन्य लोगों के साथ जिम्मेदारियों का बंटवारा, नई गतिविधि शुरू करने से पूर्व अनुभवी की सलाह लें

Libra Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal:- इस समय स्वयं को कई पारिवारिक जिम्मेदारियों में घिरा हुआ पाएंगे. अपने सभी कार्यों की रूपरेखा बनाकर उन्हें व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की पूरी जवाबदारी आपके ऊपर आ सकती है, ऐसी स्थिति में कार्यों को विभाजित कर अन्य सदस्यों के साथ उनका बंटवारा करें, जिससे कार्यों को सही समय पर सुचारू रूप से पूरा किया जा सके. युवाओं को मन मुताबिक काम मिलने से सुकून मिल सकता है. बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मकता को प्रोत्साहित कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional:- इस समय व्यवसाय में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों बन सकती हैं, जिसके चलते कार्यों की गति धीमी हो सकती है. किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने से पूर्व उस विषय से संबंधित व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. सरकारी नौकरी करने वाले लोग गैर कानूनी कामों में रुचि ना लें. इससे उनके मान सम्मान की हानि होने की आशंका हो सकती है. नौकरी में कार्य करते समय मनमौजी व्यवहार से दूरी बनाएं. समय पर कार्यों को पूरा कर अपनी योग्यता का परिचय दें. 

स्वास्थ्य/Health:- जरूरत से ज्यादा व्यायाम और खान-पान में पौष्टिकता ना होने के कारण शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं. इस समय अपने उचित खान-पान और आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- अति विश्वास में आकर ऐसे व्यक्ति को उधार ना दें, जिसके बारे में नकारात्मक बातें फैली हुई हो. 

रिश्ते/Relationship:- कार्य क्षेत्र में विपरीत लिंगी लोगों के साथ निश्चित दूरी बनाए रखें. किसी से बातचीत करते समय मर्यादित शब्दों का प्रयोग करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com