Leo Tarot Card Horoscope 03 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक जीवन की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और अधिकतर कार्य समय पर पूरे होंगे. किसी नई संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़ी डील पूरी हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. अहम और आवेश में आकर किसी से उलझना मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकता हैं. रिश्तों में बहसबाजी तनाव बढ़ा सकती है. पारिवारिक मामलों में धैर्य और शांति से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें. जल्दबाजी समस्या को बिगाड़ सकती है.
व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में चल रही रुकावटें दूर हो सकती हैं. किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे. आयात निर्यात से जुड़े व्यवसाय में अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. युवाओं को करियर से जुड़े अवसर मिलने से राहत मिल सकती है. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे प्रतिफल की उम्मीद हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- थकान और तनाव की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- दिखावे की प्रवृत्ति के कारण फिजूल खर्ची ना करें. छोटी-छोटी बचत कर बड़ी जमा पूंजी एकत्र कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- परिवार और व्यवसाय के बीच संतुलन बनाने की कोशिश सफल रहेगी. पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं