Capricorn Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- जीवन का कोई बड़ा चरण समाप्ति की तरफ जा सकता है, जिसके चलते कष्टपूर्ण स्थिति बन सकती है. किसी करीबी व्यक्ति को लेकर दु:खद समाचार मन को व्यथित कर सकता है. इस समय अनावश्यक चीजों और लोगों को अपने जीवन से बाहर करने का प्रयास करेंगे. अपने पुराने आवरण को उतार कर नए बदलाव ला सकते हैं. इन बदलावों का विरोध करने की जगह, इन्हें स्वीकार कर जीवन में सकारात्मकता बढ़ाएं. पुरानी एवं कष्टदायक आदतों से निजात पा सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट को दूर करने का प्रयास करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. वर्तमान कार्य क्षेत्र में बढ़ती हुई राजनीति कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकती हैं, जिसके चलते उच्च अधिकारियों से नोटिस प्राप्त हो सकता है. इस स्थिति में मानसिक तनाव के चलते स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है. इस समय अपनी छवि को पूरी तरह से बदलने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे सहयोगियों से दूरी बनाएं, जिनकी मंशा आपके कार्यों में आलोचना और गलतियां निकालने की हो. अपने सोचने के नजरिया में बदलाव लाकर व्यक्तित्व में सुधार लाएंगे.
स्वास्थ्य/Health:- खानपान में बदलाव लाकर और दिनचर्या को व्यवस्थित करके स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है. पर्याप्त पानी पिए और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance:- रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी को दिया हुआ उधार वापस मिलने की उम्मीद नजर नहीं आने से चिंतित हो सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- करीबी लोगों के साथ रिश्तों की कड़वाहट दूर करेंगे. अतीत की यादों को पूरी तरह भुलाने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं