Cancer Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Kark Tarot Card Rashifal:- परिवार के साथ अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं. धैर्य की कमी रह सकती है, इसलिए कोई भी वादा बिना सोचे समझे ना करें. अन्यथा बाद में सामने वाले के सामने शर्मिंदगी उठाना पड़ सकती है. इस समय आपका ध्यान मौज मस्ती और रोमांस से भरा हुआ हो सकता है. आपके अव्यवस्थित व्यवहार को लेकर परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है. इस समय अपनी गलती को मान लेना विवाद को खत्म करने का बेहतर तरीका हो सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:- इस समय कुछ कार्यों की गति अधिक होने से परेशान हो सकते हैं. कार्य को बीच में अधूरा छोड़ने की आदत में बदलाव लाएं. मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में भविष्य की योजनाओं को किसी के साथ साझा ना करें, सामने वाला इन्हें विफल करने का प्रयास कर सकता है. व्यवसाय में अपने कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार में लचीलापन रखें. किसी गलती के होने पर उसे ठीक करने का प्रयास करें, ना कि सामने वाले पर क्रोधित हो.
स्वास्थ्य/Health:- कार्य की अधिकता से बढ़ते हुए तनाव को व्यायाम और मेडिटेशन से दूर करने का प्रयास करें. साथ ही पर्याप्त नींद लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- किसी विदेशी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. पिता से अचानक से कुछ धनराशि उपहार में प्राप्त हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:- जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं. इस समय कोई रोमांचक योजना बना सकते हैं, जिससे साथी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं