विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी, प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक

Aquarius Tarot Card Horoscope 3 June: King of swords की ऊर्जा समस्याओं का डटकर मुकाबला करने, राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी होने और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी करने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal: सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी, प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक

Aquarius Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है. सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी. कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक अवसर ला सकती है. राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी होने की संभावना हो सकती है. इस समय किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. अपनी समझदारी और सूझबूझ से पारिवारिक मसलों को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में आ रही छोटी बड़ी समस्याओं से घबराएं नहीं. किसी भी योजना को अमल करने से पहले अच्छी तरह से विचार जरूर करें. असमंजस की स्थिति होने पर किसी अनुभव भी व्यक्ति से सलाह लेने में संकोच न करें. किसी सहयोगी की गलती पर गुस्सा होने की जगह ढंग से समस्या को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. नया उच्च अधिकारी कठोर और अनुशासित विचारधारा का हो सकता है, जिसके चलते उच्च अधिकारी के सामने सोच समझकर अपनी बात रखें. यदि विवाद की स्थिति बनती नजर आए, तो स्वयं अपने कदम पीछे हटा लें.

स्वास्थ्य/Health:- अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते पाचन संबंधी समस्या और सर दर्द हो सकता है. इस स्थिति में दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और हल्का और सुपाच्य भोजन लें. व्यर्थ की बातों से तनाव न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पुराने कर्जों को धीरे-धीरे चुकता कर सकते हैं. इस समय अनावश्यक धन खर्च को सीमित करें. आवश्यक वस्तुओं पर कार्य करने से पूर्व बजट जरूर बनाएं. 

रिश्ते/Relationship:- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम संबंधों में दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. घर का वातावरण व्यवस्थित और शांत रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com