Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. 9 नंबर मूलांक के जातकों के अंदर उर्जा का संचार जबरदस्त होता है. इनके अंदर आत्मविश्वास और किसी भी कार्य को करने की जिद के अलावा साहस और नेतृत्व करने की क्षमता जबर्दस्त होती है. आज किसी भी कार्य को करने के लिए आपकी मजबूत इच्छा शक्ति जबरदस्त आत्मविश्वास और डिसीजन मेकिंग पावर पर्याप्त है. आज मंगल की ऊर्जा आपके जीवन में राजयोग का निर्माण कर रही है.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके अंदर जबरदस्त लीडरशिप क्वालिटी होगी. उच्च अधिकारियों के सामने आपका प्रभाव बढ़ेगा. ऑफिस में आपको लोगों का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. किसी भी नई नौकरी के इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन आदि में आपका आत्मविश्वास जबरदस्त होगा. इसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है. आज बातचीत के दौरान ईगो ना आने दें. ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों की एडवाइज को इग्नोर ना करें. आज बिजनेस में आपको अपने साहस का परिचय देकर निर्णय लेने होंगे. नए ग्राहकों का आगमन होगा.मार्केटिंग से आपको बड़ा बिजनेस प्राप्त हो सकता है. यदि आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए आज प्लानिंग करें. आज का दिन काफी उपयोगी है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी इनकम बढ़ाने की कई अपॉर्चुनिटी आपको प्राप्त होगी. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो किसी भी डिसीजन से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करें, उसके बाद ही अपना निर्णय लें. आज मल्टीटास्किंग का मूड आपको कई जगह से लाभ कर सकता है. आपकी आक्रामक शैली से आपका अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. वाहन आदि की खराबी में आज आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज की ग्रहों की ऊर्जा आपका प्रेम संबंधों में आकर्षण और आक्रामकता दोनों को बढ़ोतरी करेगी. संबंधों में बातचीत से नजदीकियां बढ़ेंगी. भविष्य की प्लानिंग हो सकती है. आज आप अपनी फिलिंग्स को पार्टनर के साथ व्यक्त करें. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है. लव मैरिज के लिए प्रयास कर रहे लोगों की आज बात बन सकती है. बातचीत के दौरान ईगो और गुस्सा करने से बचें. आपके वैवाहिक जीवन में आपके साथी का सपोर्ट मिलेगा. घर में किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा पर निर्णय लिया जाएगा. ब्लड प्रेशर, सर दर्द, ओवर एक्साइटमेंट से आज आपको बचना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं