Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता.8 नंबर मूलांक के जातक काफी संघर्षप्रिय, मेहनती और अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं. इन्हें हर काम पूरी शिद्दत से करना पसंद होता है. इनके कामों में अक्सर रुकावट या विलम्ब होता है. आज की ग्रहों की ऊर्जा आपके बड़े से बड़े कार्य पूरे कर सकती है. आज आपको अनुशासन में रहकर गंभीरता के साथ पूरी मेहनत और शिद्दत से परिणाम प्राप्त करने के लिए लगना पड़ेगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके करियर में काफी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. कुछ अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्य प्रणाली की सराहना की जाएगी. काफी समय से अटके हुए कार्य आज आगे बढ़ सकते हैं. एडमिनिस्ट्रेशन, लीगल मैटर और मैनेजमेंट से संबंधित क्षेत्र में आज प्रगति होगी. काफी समय से लंबित आपका प्रमोशन हो सकता है, अथवा कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है.ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर गलत शब्दों का प्रयोग ना करें. उनके साथ आपका व्यवहार सौम्य एवं शालीन होना चाहिए. आपकी प्लानिंग से आज बिजनेस में लाभ हो सकता है. दिन की शुरुआत में काम थोड़ा मंदा रहेगा पर बाद में धीरे-धीरे गति बढ़ेगी. कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है. आज किए गए बड़े कॉन्ट्रैक्ट से भविष्य में बड़े लाभ मिलेंगे.
Finance / फाइनेंस : शनि और मंगल के मिलन से आज आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. जिससे आपको धन लाभ की बड़ी संभावना है. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आज आर्थिक शुभ समाचार मिलेंगे. कोई प्रॉपर्टी का डिस्प्यूट आज खत्म हो सकता है. जिसकी बिक्री पर आपको धन प्राप्ति होगी. इन्वेस्टमेंट के लिए आप प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट का विचार कर सकते हैं. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें. पहले पूरी जांच कर लें. आपके और परिवार के अनावश्यक खर्चों पर आज आपको कंट्रोल करना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज फीलिंग्स पर प्रैक्टिकल अप्रोच हावी होगी. संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी. साथ ही फ्यूचर को लेकर कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना हितकर रहेगा.अविवाहित लोगों के लिए आज ऑफिस या बिजनेस में किसी के साथ नए संबंध बन सकते हैं. आज का आपका आकर्षण गंभीर होगा. पारिवारिक समस्याओं की समाधान होंगे. कार्य की व्यस्तता के कारण कम्युनिकेशन कम हो सकता है. इसका विशेष ध्यान रखें. कमर और पैरों में दर्द की समस्या के साथ अधिक थकान आपको परेशान कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : नेवी ब्लू.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं