Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है.मूलांक 7 वाले जातक काफी तीक्ष्ण बुद्धि के होते हैं. इन्हें आसानी से समझ पाना मुश्किल होता है. ये बोलने की जगह करने में विश्वास रखते हैं. इनका सिक्ससेंस बहुत जबरजस्त काम करता है. आज आपका सिक्ससेंस बहुत जबरदस्त काम करेगा. किसी भी प्रकार की उलझन में आप बहुत शीघ्र समस्या का समाधान कर सकते हैं. आपकी मानसिक चेतना आज काफी मजबूत होगी. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आपकी नॉलेज आज आपके काम आएगी. आज धैर्य और ज्ञान की वजह से किसी जटिल परिस्थिति में आप काफी हेल्पफुल होंगे. ऑफिस के सीनियर अधिकारी और अथॉरिटी से जुड़े लोग आपके विचारों को गंभीरता से सुनकर उन्हें लागू करने के निर्देश दे सकते हैं. आज कुछ नया सीखने का मौका आपको प्राप्त हो सकता है. ओवरथिंकिंग की वजह से कोई मौका हाथ से जा सकता है, इसलिए सतर्कता रखें. साथी कर्मचारियों का काम में सहयोग करें. पुरानी स्ट्रेटजी से आज व्यवसाय में लाभ हो सकता है. डिजिटल बिजनेस में आज सफलता प्राप्त होगी. नए व्यापार के लिए आपकी योजना को लागू करने का समय आ गया है. किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर शीघ्र भरोसा नहीं करना है.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी बैलेंस रहेगी. अचानक किसी कारण आपको धन लाभ होने की संभावना है. आज आपका माइंडसेट सेविंग्स पर रहेगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर आज योजना बनाना आपके लिए लाभदायक होगा. आपके द्वारा किए गए किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आज आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. घर में अचानक कोई बड़ा धन खर्च सामने आ सकता है. किसी धार्मिक कार्य में चंदा या किसी अन्य प्रकार सहायता करने में आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फीलिंग को आपके पार्टनर के द्वारा बेहतर तरीके से समझने का प्रयास किया जाएगा. आप दोनों के बीच लंबी बातचीत होने की संभावना है. पहले से चला आ रहा तनाव आज दूर हो सकता है. पुराने गिले शिकवे करने की जगह आज वर्तमान की बातें करें. आपके जीवन साथी का आपको इमोशनल सपोर्ट मिल सकता है. पारिवारिक मुद्दों पर गंभीर बातचीत होगी. आज आप अपनी बात को जीवनसाथी के साथ स्पष्ट शब्दों में रखने की कोशिश करें. ज्यादा सोच विचार करने से मानसिक तनाव हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं