विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल : व्यवसाय में आज हो सकता है बड़ा धनलाभ, सिंगल जातकों को मिल सकता है प्रेम संबंधी प्रस्ताव!

आज के दिन का अंक है 9 और मूलांक 6 है, जो शुक्र और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपके रिश्तों में आक्रमकता आएगी, आपका मन भोग विलासिता की ओर आकर्षित होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 6 राशिफल : व्यवसाय में आज हो सकता है बड़ा धनलाभ, सिंगल जातकों को मिल सकता है प्रेम संबंधी प्रस्ताव!

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. 6 नंबर जातकों का नेचर काफी आकर्षक और फ्लर्टी होता है. ऐसे जातकों को खाने-पीने घूमने और अच्छे कपड़े ब्यूटी प्रोडक्ट का काफी शौक होता है. अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम आदि इन्हें काफी ज्यादा पसंद होते हैं. रिश्तो को निभाने के लिए यह काफी व्यावहारिक होते हैं. आज आपके व्यवहार से लोग आपके प्रति काफी आकर्षित होंगे, साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा. समाज में आज किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर लोग आपका पक्ष सुनेंगे.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और लीडर से दोनों से आपके अधिकारी प्रभावित होंगे. उच्च अधिकारी आपके आइडियाज को ध्यान से सुनेंगे साथ ही आपको उत्साहित भी करेंगे. आज क्लाइंट मीटिंग में आपको कामयाबी हासिल होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते है या किसी बेहतर जिम्मेदारी से मन प्रफुल्ल होगा. सहकर्मियों से बातचीत करते समय सतर्कता रखें. व्यवसाय में आज मजबूत लाभ प्राप्त हो सकता है. कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आज आपके व्यवसाय को गति प्रदान करेगा. पार्टनरशिप के व्यापार में आज लाभ के संकेत हैं 

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर हो सकती है. कोई रुका हुआ पैसा आज आपको मिलने का योग बन रहा है. आय के कई स्रोत और बन सकते हैं. इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बेहतर अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. फिजिकल और सोशल रिलेशन पर आज आपका खर्चा बढ़ सकता है. घर में कंफर्ट पर आपके पैसे खर्च होने का योग बन रहा है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज जल्दबाजी ना दिखाएं. लाभ के लिए शार्टकट या ओवर एक्ससिटेड होकर कोई कमिटमेंट ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंध काफी बेहतर और रोमांटिक रहेंगे.एक दूसरे के साथ नजदीकियां बनेगी. कोई खुशखबरी आज आपका दिन बना सकती है. पार्टनर के साथ वैवाहिक जीवन के लिए चर्चा हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए कोई प्रेम संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. किसी सामाजिक आयोजन में आज आपका नया संबंध बन सकता है. जीवन साथी के साथ संबंध काफी बेहतर हो सकते हैं. घर के इंटीरियर और डेकोरेशन की प्लानिंग हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Lucky Number, Mulank 6 Predection, Numerology Daily Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com