विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : एक साथ कई कार्य करने से हो सकता है धनलाभ, करियर में मिलेगा आज आगे बढ़ने का मौका!

आज के दिन का अंक 9 है, जो मूलांक 5 के लिए बुध और मंगल की मिश्रित ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आप काफी अट्रैक्टिव होंगे, साथ ही बेहतरीन पोजीशन पर पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल : एक साथ कई कार्य करने से हो सकता है धनलाभ, करियर में मिलेगा आज आगे बढ़ने का मौका!

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है.5 नंबर मूलांक वाले जातक काफी गंभीर और लचीले स्वभाव वाले होते हैं. ये हर सिचुएशन में एडजस्टमेंट कर लेते हैं. आज आपका आत्मविश्वास एवं क्विक डिसीजन पावर बेहतरीन होगी. आप अपने निर्णय को मजबूती से लागू कर सकेंगे. लोग आपसे काफी आकर्षित होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए आइडिया लोगों के काम आ सकते हैं. आपकी बात को लोग महत्व देंगे. किसी नई नौकरी के इंटरव्यू में आज आपको सफलता मिल सकती है. ऑफिस की किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपको प्रेजेंटेशन देने का मौका दिया जा सकता है. ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सपोर्ट प्राप्त होगा. नई जिम्मेदारी मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. एक्साइटमेंट में आकर कोई भी कमिटमेंट ना करें. आज आपके व्यापार में काफी मूवमेंट देखने को मिलेंगे. नए ग्राहक बन सकते हैं. ऑनलाइन बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है. आपके व्यापार की ब्रांडिंग से आपको लाभ होगा. किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है 

Finance / फाइनेंस: आज आपको मल्टीटास्किंग करने से धनलाभ होने की संभावना है. एक साथ कई कार्य करने की वजह से इनकम के कई अवसर प्राप्त होंगे. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर आपको मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए पहले प्लान तैयार करें, उसके बाद आगे बढ़ें. आज इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बेहतर स्कीम आपको मिल सकती है. शॉर्टकट से बचना होगा. अनावश्यक खर्चों पर आज आपको कंट्रोल करना होगा. बजट का प्लान बनाकर आगे बढ़ना बेहतर साबित होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में आकर्षण और एक्साइटमेंट बढ़ सकता है. साथ ही प्रेम संबंधों की चर्चा खुलकर होगी. पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज दूर हो सकती हैं. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. कुंवारे लोगों के लिए आज नए संबंध बन सकते हैं. सोशल मीडिया या किसी संबंधी के माध्यम से आज विवाह योग्य प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. जीवनसाथी और आपके बीच बेहतर संबंध होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियां की चर्चा आज लाभदायक होगी. रिश्तों में बातचीत करते समय गंभीरता रखें और गुस्से को कंट्रोल में रखना होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com