विज्ञापन

मूलांक 4 राशिफल : ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद करने से बचें, नया वाहन या संपत्ति खरीदने का बन रहा है योग!

आज के दिन का अंक 9 है और आपका मूलांक 4 है. आज राहु के साथ मंगल की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपकी सोच काफी अलग रह सकती है. आज आप नई शुरुआत करने के लिए रिस्क लेकर आगे बढ़ सकते है. आइए जानते हैं मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 4 राशिफल : ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद करने से बचें, नया वाहन या संपत्ति खरीदने का बन रहा है योग!

Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. 4 नंबर मूलांक वाले जातक काफी जिद्दी और क्षमतावान होते हैं. विकट परिस्थितियों में भी इनका संकल्प मजबूत होता है. यह काफी दिमागी और काम को जल्दी खींच कर खत्म करने में इन्हे महारत हासिल होती है. आज आपको बदलाव और परिस्थितियों का पहले से अंदाज़ हो जाएगा. अचानक अनएक्सपेक्टेड चीजें आपके जीवन में आ सकती है. आज आपको किसी भी सिचुएशन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपको अपने गोल पर कंसंट्रेशन रखना होगा. ऑफिस में उच्च अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों पर नजर रखी जा सकती है. टेक्निकल और नेटवर्किंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रगतिशील रहेगा. ऑफिस में आज आपको बेहतर या नवीन जिम्मेदारी दी जा सकती है.यदि कोई व्यक्ति आपके साथ कंपटीशन करता है उस स्थिति में आप और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. साथी कर्मचारियों से किसी तरह के विवाद से आपको बचना होगा. लोगों की बातों को आज इग्नोर करें. जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय न करें. व्यवसाय में आज आपको काफी सक्रिय रहना होगा. नए-नए क्लाइंट्स को आपको आगे बढ़कर कन्वेंस करना होगा. किसी पुराने संबंधी की वजह से आज आपको व्यावसायिक अवसर मिल सकता है. किसी इन्फ्लूएन्स में आकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना लें.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन पॉजिटिव लेकिन अप एंड डाउन बना रहेगा. किसी भी फाइनेंशियल मूवमेंट पर आपको सतर्क रहना होगा. पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आर्थिक लाभ होने का योग बन रहा है. आज आपके घर में कोई खर्च सामने आ सकता है. छोटे भाई बहनों पर आपका पैसा खर्च हो सकता है, साथ ही कोई नई प्रॉपर्टी या कोई व्हीकल खरीदने पर भी आज धन खर्च हो सकता है. सुरक्षित भविष्य के लिए बजट प्लान लेकर चलें. इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए दिन बेहतर है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन की ऊर्जा आपके प्रेम संबंधों में आक्रामकता लेकर आ सकती है. आज एक दूसरे से बातचीत में आपको शब्दों का ध्यान रखना होगा. लंबे समय से बंद बातचीत आज फिर से शुरू हो सकती है. किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए आज का दिन बेहतर है. अपनी फीलिंग्स को खुले शब्दों में व्यक्त करें. अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह योग्य प्रस्ताव आ सकता है. मैरिड लाइफ में कोई बड़ा निर्णय मिलकर ले सकते हैं. ब्लड प्रेशर और सर दर्द के अलावा मानसिक तनाव की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग :केसरिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com