Personality Number 3 / मूलांक 3 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले जातकों के देखने का नजरिया और एक्साइटमेंट इन्हें लाइफ में सफल बनाता है. इन्हें अपनी क्षमताओं का लाभ लेने के लिए अनुशासन को अपनाना चाहिए. आज आपके अंदर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्प काफी मजबूत होगा. आपका आईडिया लोगों को पसंद आएंगे. आपकी कॉन्फिडेंस से आज आप आगे बढ़ते जाएंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : करियर के लिहाज से आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. आज आपको काफी समय से पेंडिंग प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. ऑफिस के अन्य उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सम्मान मिलने की संभावना है. साथ ही आपके अंदर की नेतृत्व करने की क्षमता लोगों के सामने जबरदस्त तरीके से दिखेगी. किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग में आज आपको प्रेजेंटेशन देने का मौका मिल सकता है. आज के दिन में आपके जीवन को नई गति प्राप्त होगी. व्यापार के विस्तार और इन्वेस्टमेंट के लिए समय एकदम बेहतर है. आज नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. कोई नया कॉन्ट्रैक्ट आज आपके व्यापार को काफी आगे बढ़ा सकता है. बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले कॉन्ट्रैक्ट और लीगल डॉक्यूमेंट तैयार करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. प्रॉपर्टी याs कंस्ट्रक्शन के माध्यम से आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है. पार्ट टाइम बिजनेस या कमीशन और बोनस के रूप में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए सेविंग्स पर ध्यान देना विशेष आवश्यक है. आज किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन पर आपका खर्चा हो सकता है. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है. भाग्य का सहारा मिलेगा. इन्वेस्टमेंट से धन लाभ हो सकता है
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी. भविष्य के लिए एक दूसरे के साथ चर्चा और विवाह से संबंधित बातचीत की ओर बढ़ सकते हैं. किसी सामाजिक व्यक्ति के द्वारा आज आपके विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ समझदारी बढ़ेगी. एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा. परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण मानी जाएगी. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. रिश्तो में ईगो का टकराव आपको दिक्कत दे सकता है. शारीरिक थकान हो सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा एसिडिटी और डाइजेशन सिस्टम गड़बड़ा कर सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं