Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव काफी लचीला और सेंसिटिव होता है. यह लोग मिलकर लोगों के साथ कार्य करने में भरोसा करते हैं. इनके अंदर भावुकता और हेसिटेशन काफी अधिक होती है. आज आपके अंदर काफी एक्साइटमेंट रहेगा, इसके अलावा मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है. काफी समय से रुके हुए कार्य आज आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी स्ट्रेटजी और शालीनता की वजह से लोग प्रभावित होंगे. साथ ही टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने से आपको कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में आज आप एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर या बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज आप किसी भी जटिल परिस्थिति में बहुत साहस और धैर्य के साथ निर्णय ले सकते हैं. जिससे ऑफिस में लोग आपका निर्णय की प्रशंसा करेंगे. व्यवसाय में आज ग्राहकों की भीड़ आपका मन प्रसन्न कर देगी. यदि आपका व्यवसाय पार्टनर के साथ है तो दोनों के बीच अच्छे संबंध डेवलप होंगे. आज आपके द्वारा तैयार किए गए प्लान से भविष्य में बड़ा लाभ और डील फाइनल हो सकती हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पूर्व में आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट का रिटर्न आज आपको मिल सकता है. इससे आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. किसी के प्रभाव या भावनाओं में आकर कोई भी खर्च न करें अन्यथा वित्तीय संतुलन बिगड़ सकता है. आज आपके घर के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साथ ही घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. काफी समय से बंद बातचीत आज फिर से शुरू होने की संभावना है. मन में आई बात को आज पार्टनर के साथ खुलकर व्यक्त करें. जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको प्रेरणा मिलेगी. पारिवारिक विवाद आज खत्म हो सकता है.आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा बड़ा विवाद बन सकता है. कार्य की अधिकता की वजह से थोड़ा स्ट्रेस बढ़ने की संभावना है. ओवरथिंकिंग और मूडस्विंग से बचने के लिए प्रयास करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं