अनिता शर्मा
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने सफर की शुरुआत करने वाली अनिता ने टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल जैसे विविध क्षेत्रों में काम करते हुए खुद को निरंतर निखारा और अंततः हेल्थ जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बनाई.
वर्तमान में अनिता एनडीटीवी के साथ लाइफस्टाइल, फूड और हेल्थ कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और अपने लेखन के जरिए पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने का सतत प्रयास कर रही हैं.
करियर के दौरान उन्होंने मीडिया गुरु, अमर उजाला, दिल्ली प्रेस और आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में काम किया है, जिससे उन्हें प्रिंट, डिजिटल और टीवी- तीनों माध्यमों की गहरी समझ और अनुभव हासिल हुआ.
अनिता ने एनडीटीवी के साथ ‘सेहत वेहत’ यूट्यूब चैनल की शुरुआत भी की, जो मेडिकल समुदाय के साथ-साथ आम दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा, वे कई हेल्थ-आधारित टीवी शोज़ की सफल होस्ट रह चुकी हैं, जिससे उनकी पहचान एक भरोसेमंद और प्रभावी हेल्थ कम्युनिकेटर के रूप में और मजबूत हुई है.
पुरस्कार: अनिता शर्मा लेखन के क्षेत्र में हिंदी अकादमी के प्रतिष्ठित ‘नवोदित लेखन पुरस्कार’ से सम्मानित हो चुकी हैं. इसके अलावा, उन्हें मीडिया इंडस्ट्री के चर्चित ‘40 अंडर 40’ अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.
-
गैंगस्टर को पकड़ने के चक्कर में हो गया अकाली नेता का एनकाउंटर
पुलिस के मुताबिक, गलत पहचान और नाकेबंदी के दौरान कार से फायरिंग के बाद उसने बचाव में गोली चलाई, जोकि अकाली नेता को जा लगी। वह तो एक गैंगस्टर को पकड़ने के चक्कर में नाका लगाए खड़ी थी। वहीं, अकाली नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने अकाली नेता की हत्या जान-बूझकर की है।
- जून 17, 2015 10:15 am IST