जुगाड़ (Jugaad) वो तरीका है जिससे आप अपने किसी भी नामुमकिन काम को मुमकिन बना सकते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में जुगाड़ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे क्या ऐसा भी हो सकता है. इस वीडियो में महिलाओं ने खाना बनाने के लिए गजब का जुगाड़ किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि दो महिलाएं कुकर (Cooker) में खाना बना रही हैं, लेकिन उनके पास कुकर की सीटी नहीं है. जिसके लिए उन्होंने बंदूक की नोक को ही कुकर की सीटी की जगह पर लगा दिया. ये महिला सैनिक की वर्दी पहने दिखाई दे रही हैं.
वायरल हो रहा ये वीडियो हर किसी को काफी अटपटा लग रहा है. कुछ लोग वीडियो देखकर सोच रहे हैं कि महिलाओं को सीटी नहीं मिली तो उन्होंने प्रेशर कुकर की जगह बंदूक लगा दी और कुछ लोग सोच रहे हैं कि बंदूक की नली साफ करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. खैर, पहले आप इस वीडियो को देखिए उसके बाद कमेंट सेक्शन में बताइए कि वीडियो देखने के बाद आपको क्या समझ में आया ?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jugaadu_life_hacks नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- मिलिट्री वुमन का जुगाड़. इस वीडियो को अबतक कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं वर्दी में खड़ी हैं और उनके हाथ में बंदूक है. वहीं, पास ही चूल्हे पर प्रेशर कुकर चढ़ा है जिसमें से भाप निकल रहा है. उनमें से एक महिला बंदूक की नली को प्रेशर कुकर की सीटी वाली जगह पर लगा देती है और पकड़कर खड़ी रहती है. और भाप न निकले इसके लिए उसे टाट की बोरी से ढक देती हैं. इस दौरान दोनों महिलाएं अपना चेहरा भी ढक लेती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं