खास बातें
- सुनीता मनीष भुंबार नाम की छह महीने की गर्भवती महिला ने सुबह तीन घंटे के अंतराल में पांच शिशुओं को जन्म दिया।
अमरावती: जिले में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया, लेकिन एक भी शिशु जीवित नहीं रह सका। जिला महिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ एआर सांलुके ने बताया कि सुनीता मनीष भुंबार नाम की छह महीने की गर्भवती महिला ने सोमवार को सुबह तीन घंटे के अंतराल में पांच शिशुओं को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां थीं, लेकिन समयपूर्व जन्म लेने के कारण कुछ ही मिनटों में सभी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सुनीता की हालत में अब सुधार आ रहा है।