Dirty Iron Rod Used To Boil Chai: भारत की आधी से ज्यादा आबादी ट्रेन से सफर तय करना पसंद करती है. इस दौरान खिड़की से दिखते खूबसूरत नजारे और आसपास बैठे अनजान लोगों से बातचीत करते हुए यात्रियों का समय बीत जाता है. इस दौरान खाते-पीते हुए सफर और भी यादगार हो जाता है, लेकिन कई बार ट्रेनों में खाना बेच रहे विक्रेता सफाई का ख्याल नहीं रखते. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज आये दिन देखने को मिल जाते है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विक्रेता को पानी गर्म करने वाली गंदी रॉड से चाय गर्म करते यात्री ने पकड़ लिया, जिसका वीडियो अब हवा की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
होश उड़ा देने वाला यह वीडियो हैदराबाद से तिरुवनंतपुरम के बीच चलने वाली साबरी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है, जहां एक चाय बेचने वाला वेंडर पानी गर्म करने वाले रॉड से चाय को गर्म करते रंगे हाथों पकड़ा गया. वीडियो में यात्री बताते हुए सुनाई दे रहा है कि, यह रॉड काफी खराब है, जिससे चाय को गर्म कर के ट्रेन में बेचा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक चाय विक्रेता को ट्रेन में पानी गर्म करने वाली रॉड को चाय के कंटेनर के अंदर डालकर चाय गरम करते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @cruise_x_vk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स इससे नाराज होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये लोग मजबूरी का फायदा उठाते हैं बस. ये कभी नहीं बदल सकते.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने ट्रेन में खाना पार्सल करते हुए देखा था, उसके बाद मैंने सोच लिया था कि ट्रेन से कभी कुछ नहीं खाऊंगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं