विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

इस 5 स्टार होटल में होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, अंदर से दिखता है इतना शानदार

विराट-अनुष्का का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में होगा. जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं. होटल की बात करें तो उसमें 403 रूम्स और 41 स्वीट हैं.

इस 5 स्टार होटल में होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन, अंदर से दिखता है इतना शानदार
21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में विराट-अनुष्का का वेडिंग रिसेप्शन होगा.
  • ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में विराट-अनुष्का का वेडिंग रिसेप्शन.
  • होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा.
  • जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है. दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में शादी की. जल्द ही दोनों भारत लौटने वाले हैं. सभी को इंतजार है उनकी रिसेप्शन पार्टी का. 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं. ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में रिसेप्शन होगा. वेडिंग कार्ड के मुताबिक, रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा. जहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शरीख होंगे. 

पढ़ें- विराट-अनुष्‍का का 21 दिसंबर को दिल्‍ली में ग्रैंड रिसेप्‍शन, 26 को मुंबई में पार्टी​

ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव है 5 स्टार होटल
दिल्ली का ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव की गिनती फाइट स्टार होटलों में होती है. होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा. जहां 500 से 1000 लोग आ सकते हैं. होटल की बात करें तो उसमें 403 रूम्स और 41 स्वीट हैं. इस होटल में लग्जरी स्पा और सैलून भी है. इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है. होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं. 

पढ़ें- इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी, ट्विटर पर लिखा यह संदेश...

देखें होटल की फोटो...
 
taj diplomatic enclave

दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव का डिनर हॉल.
 
taj diplomatic enclave

ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव का मास्टर बेड.

 
taj diplomatic enclave

ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव का क्लब लाउंज.
 
taj diplomatic enclave

26 दिसंबर को मुंबई में होगी पार्टी
मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है. शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं. 

देखें वीडियो: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रचाई शादी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli Marriage, Virat Anushka Wedding, Virat Anushka Wedding Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com