विज्ञापन

वीडियो गेम बनाने वाले शख्स ने किया भारत का दौरा, कहा- 'बाकी दुनिया एक जैसी, इंडिया आज भी सरप्राइज करता है'

ब्रिटिश टूरिस्ट रिचर्ड ला रुइना ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ भारत का दौरा किया है. वे पहले ताजमहल देखने गए और फिर राजस्थान के जयपुर व उदयपुर शहर में घूमे. उनके मुताबिक भारत की 7 ऐसी चीजें हैं जो किसी और देश में देखने को नहीं मिलती.

वीडियो गेम बनाने वाले शख्स ने किया भारत का दौरा, कहा- 'बाकी दुनिया एक जैसी, इंडिया आज भी सरप्राइज करता है'
डेटिंग कोच रिचर्ड को भारत बहुत पसंद आया है.
Instagram@richardgambler

Viral Video: एस.एस. वीडियो गेम बनाने वाले रिचर्ड ला रुइना ने भारत घूमने का अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन विदेशी यूट्यूबर्स की क्लास लगाई है, जो इंटरनेट पर इंडिया के बारे में सिर्फ नेगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं. सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह देखकर दुख होता है कि भारत के बारे में लगभग हर पोस्ट और यूट्यूब पर हर वीडियो में कुछ न कुछ नेगेटिव ही दिखाया जाता है. 1.5 अरब की आबादी वाले इस देश को गरीब कहकर यहां की सबसे बुरी चीजें सोशल मीडिया पर अपलोड की जाती हैं, ताकि व्यूज बटोरे जा सकें. लेकिन भारत आकर मैं समझ गया हूं कि ये सब बेकार और झूठी बाते हैं.'

'भारत अलग और हैरान करने वाला है'

रिचर्ड ने लिखा, 'भारत के बारे में मुझे जो बात सच में पसंद है, वह यह है कि दुनिया की बाकी जगहों के मुकाबले यहां सब कुछ अनोखा है. संस्कृति, धर्म, खाना, संगीत, कपड़े, समृद्ध इतिहास और खूबसूरत आर्किटेक्चर. जहां आजकल दुनिया में ज्यादातर जगहें एक जैसी ही लगती हैं और मुझे पहले से पता होता है कि कहीं जाने पर क्या उम्मीद करनी है, वहीं भारत अभी भी अलग और हैरान करने वाला है. यहां  झुग्गी-बस्तियों के अलावा भी बहुत प्यारी जगह हैं, जिन्हें देखकर आप नजरें हटा नहीं पाएंगे. मेरे हिसाब से यहां की सर्विस दुनिया में सबसे बेस्ट है. क्योंकि लोग मेहमान को भगवान के समान मानते हैं.'

'हमें हर जगह सुरक्षित महसूस हुआ'

रिचर्ड के मुताबिक, 'जब हम वहां थे तब हवा की गुणवत्ता ठीक थी, और हर जगह पूरी तरह सुरक्षित थी. एयरपोर्ट मॉडर्न और कुशल थे और वहां बहुत सारी मॉडर्न सड़कें हैं जिनके किनारे अच्छी तरह से हरियाली लगाई गई है. अगर आप जाना चाहते हैं, तो जयपुर और उदयपुर घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं. अगली बार हम कुछ अन्य शहरों और हिमालयी इलाकों में जाना चाहते हैं. मुझे किसी की सोच बदलने की उम्मीद नहीं है, मैं बस वो बता रहा हूं जैसा हमने भारत को देखा है.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

इंस्टाग्राम पर 3 अक्टूबर को की गई रिचर्ड की इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'रिचर्ड, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं. इस साल मैं दूसरी बार भारत जाऊंगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'रिचर्ड, आपने अच्छी बात कही. भारत का हजारों साल पुराना समृद्ध इतिहास रहा है. मेडिटेशन और मन के बारे में भारत की समझ ने स्टीव जॉब्स, रे डैलियो और द बीटल्स जैसी कई हस्तियों को प्रेरित किया है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भारत बहुत विविधता वाला देश है, जहां लगभग 80% आबादी हिंदू है. यहां हर जगह और हर व्यक्ति अलग है. कुछ लोग अमीर हैं तो कुछ नहीं. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या देखना चाहते हैं, आपका बजट क्या है और आपका नजरिया क्या है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आपके SS गेम्स ने मेरी जिंदगी बदल दी है. भले ही मुझे डेट करने के लिए कोई साथी न मिला हो, लेकिन आपके गेम्स की वजह से मेरा नजरिया जरूर ज्यादा हेल्दी और समझदारी भरा हो गया है.'

यह भी पढ़ें:- बेंगलुरु की महिला ने बताया, एवरेज खाना बनाने वाले रसोइयों को 8000 रुपये महीना क्यों दे रहे लोग

यह भी पढ़ें:- बुजुर्ग ने ट्रेन में मांगी साइड लोअर सीट, लड़के ने मना करते हुए कहा- मुझे 1050 रुपए दो और बैठ जाओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Video Game Maker, Viral Video, India Travel, Travel Experience, British Tourist In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com