विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

भारत बना दुनिया का 'हॉटस्पॉट', दिल्ली में रेड अलर्ट, लेकिन इस शहर ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड

भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक गर्मी के बावजूद दिल्ली भारत का सबसे गर्म शहर नहीं है.

भारत बना दुनिया का 'हॉटस्पॉट', दिल्ली में रेड अलर्ट, लेकिन इस शहर ने तोड़े गर्मी के सारे रिकॉर्ड
लू का कहर जारी: दिल्ली झुलसी 45.5°C पर, बेंगलुरु बना राहत की सांस

Top 10 hottest cities in India in 2025: उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है. देश की राजधानी दिल्ली में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और अगले 2 दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि, IMD का कहना है कि 13 जून की रात या 14 जून को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश हो सकती है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस खतरनाक गर्मी के बावजूद दिल्ली भारत का सबसे गर्म शहर नहीं है.

दिल्ली में रेड अलर्ट (hottest place in india)

AQI इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में सबसे ज्यादा तापमान पंजाब के जालंधर में दर्ज किया गया, जहां पारा 48°C तक पहुंच गया है. इसके करीब कई अन्य उत्तर भारतीय शहरों में भी तापमान 47°C के आसपास है. 11 जून 2025 के डेटा के अनुसार, दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 भारत से हैं. केवल सऊदी अरब का एक शहर अल हुफुफ (46°C) ही इस लिस्ट में भारत के अलावा शामिल है, जो इस बार की हीटवेव में भारत की बढ़त को दिखाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

देश के बाकी बड़े शहरों की स्थिति भी दिलचस्प है: (hottest city in india)

  • दिल्ली (मेट्रो शहरों में सबसे गर्म) – 43°C
  • अहमदाबाद – 38°C
  • चेन्नई – 35°C
  • कोलकाता – 33°C
  • सबसे ठंडा मेट्रो शहर बेंगलुरु, जहां तापमान सिर्फ 27°C है.
Latest and Breaking News on NDTV

जालंधर निकला सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 48°C (Delhi red alert IMD)

बेंगलुरु इस गर्मी में भी राहत देने वाला शहर बना हुआ है, जहां लोग अब भी ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं. उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू के थपेड़े आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं. स्कूल, ऑफिस, और बाहर काम करने वाले लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. अब सबकी निगाहें उस बारिश पर टिकी हैं जो आने वाले दिनों में थोड़ी राहत ला सकती है.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hottest Place In India, Hottest Place In India 2025, Hottest City In India, Hottest City In India 2025, Hottest Cities In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com