विलासिता और फिजूलखर्ची का पर्याय बन चुका दुबई शहर एक बार फिर जश्न मनाने के अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में है. हाल ही में एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है, जिसमें बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए 500,000 डॉलर की फरारी का इस्तेमाल किया जा रहा है.
एक अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन
इंस्टाग्राम पर दुबई एलिवेटेड अकाउंट के शेयर किए गए इस वीडियो में एक भव्य नजारा दिखाया गया है, जिसमें एक पीले रंग की फरारी को बच्चों के ग्रुप ने घेर रखा है. बच्चे बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़कर, कार को वॉटर कलर से रंगते हुए दिखाई देते हैं, जिससे ये लग्जरी कार एक आर्ट कैनवास में तब्दील हुई नजर आती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें क्लिप
सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जबकि कई लोग इस अजब-गजब खेल को देख खुश हैं, वहीं कुछ ने अपनी असहमति भी जताई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा और यही कारण है कि मैंने दुबई में रहना बंद कर दिया…” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शायद आपको उन लोगों की मदद करने पर विचार करना चाहिए, जिनके पास जीवन में पर्याप्त नहीं है और अपने बच्चों को जीवन के सही मूल्य सिखाएं?”
दुबई में आलीशान जीवन
यह पहली बार नहीं है जब दुबई की आलीशान लाइफस्टाइल ने सुर्खियां बटोरी हैं. हाल ही में दुबई में रहने वाली 26 वर्षीय गृहिणी सौदी अल नादक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके करोड़पति पति ने उन्हें एक शानदार तोहफा दिया. ये कोई ऐसा वैसा तोहफा नहीं, बल्कि एक पर्सनल आईलैंड है.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं