विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2020

हाथी के पीछे झाड़ियों में छिपा बैठा दिखा बाघ, ऐसे देख रहा था शिकार, आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन - देखें Video

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां बाघ झाड़ियों के पीछे छिपकर बैठा था, और उसकी निगाहें शिकार (Tiger Silently Observing An Elephant) पर थीं. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

हाथी के पीछे झाड़ियों में छिपा बैठा दिखा बाघ, ऐसे देख रहा था शिकार, आनंद महिंद्रा ने दिया ऐसा रिएक्शन - देखें Video
हाथी के पीछे झाड़ियों में छिपा बैठा दिखा बाघ, ऐसे देख रहा था शिकार - देखें Shocking Video

जंगल के राजा बाघ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है, वो बड़े ही चालाकी से शिकार करता है. आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है, जहां बाघ झाड़ियों के पीछे छिपकर बैठा था, और उसकी निगाहें शिकार (Tiger Silently Observing An Elephant) पर थीं. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. हाथी खुले में खड़ा था और पीछे बाघ की परछाई नजर आ रही थी. जैसे ही कैमरे को जूम किया गया, तो बाघ हाथी की तरफ देख रहा था. 

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों में काफी हलचल मचा दी है. एक हाथी और एक बाघ को शामिल करने वाला वीडियो आपको बहुत परेशान कर सकता है. वीडियो शेयर करने के लिए महिंद्रा ने ट्विटर का सहारा लिया. कैप्शन लिखते हुए, उन्होंने विलियम ब्लेक की प्रसिद्ध कविता द टाइगर का उल्लेख किया. उन्होंने पोस्ट की शुरुआत कविता की पहली पंक्ति से की. फिर, यह समझाने के लिए कि वीडियो के माध्यम से कविता कैसे जीवित है.

महिंद्रा ने आगे बताया, 'मेरी बहन ने शेयर किया, जिसका घर कूर्ग में है. जिस व्यक्ति ने उसे भेजा था, उसने इसे नागरहोल अभ्यारण्य में देखा.'

देखें Video:

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को 19 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बाघ के दिमाग में आखिर क्या चल रहा होगा? क्या वो हाथी की पूंछ को देख रहा है या उसके दिमाग में अटैक की रणनीति चल रही होगी.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाकई शानदार वीडियो, देखकर मजा आ गया.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger, Elephant, Viral Video, Tiger Observing Elephant, Tiger Vs Elephant, Coorg, Nagarhole Reserve
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com