विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

ज्वैलरी शॉप लूटने गए तीन चोरों ने कभी सोचा न होगा....

हथौड़े से कई वार किए लेकिन वो ग्लास डोर को तोड़ न पाए.

ज्वैलरी शॉप लूटने गए तीन चोरों ने कभी सोचा न होगा....
नई दिल्ली: तीन चोर एक ज्वैलरी शॉप में बड़े आराम से घुसते हैं. उनको लगता है कि वह बड़े आराम से सारा माल अंदर कर लेंगे. लेकिन यह क्या.....एक...दो....तीन...चार... हथौड़े से कई वार किए लेकिन वो ग्लास डोर को तोड़ न पाए. इस बीच इन तीनों को यह भी अंदाजा नहीं था कि उनकी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो रही हैं. यह घटना 5 जून की और आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सामने आई है. इस वीडियो को पुलिस की ओर से जारी किया गया है ताकि चोरों को पता लगाया जा सके. 

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन चोरों ने हथौड़े से करीब 30 वार उस ग्लास डोर में किए होंगे. इतना ही नहीं डोर को तोड़ने के लिए और भी कई कोशिशें की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके. आखिरकार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CCTV, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com