यह वीडियो मॉल, शॉप, वॉटर पार्क आदि जगहों के चेंजिंग रूम प्रयोग करने वाली लड़कियों के लिए है.
- ट्रॉयल या चेंजिंग रूम यूज करने के दौरान सतर्क रहें लड़कियां
- शॉपिंग मॉल्स के चेंजिंग रूम की सच्चाई बयां करने वाला वीडियो
- दो साल पहले स्मृति ईरानी ने चेंजिंग रूम में पकड़ा था गुप्त कैमरा
नई दिल्ली:
दो साल पहले अप्रैल महीने में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गोवा के एक शोरूम के चेंजिंग रूम में कैमरा पकड़ने का दावा किया था. स्मृति ईरानी ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की थी. इस घटना को हुए दो साल हो गए हैं. उस घटना के बाद देश भर के मॉल, वॉटर पार्कों और कपड़ों की दुकानों के चेजिंग रूम की सख्ती से तलाशी कराई गई थी. सरकार ने इसके बाद सख्त निर्देश दिए थे कि इन जगहों पर कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद भी आए दिन चेंजिंग रूम में गुप्त कैमरा मिलने की खबरें आती रहती हैं. लड़कियों को इन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले साल यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया था, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से लोग इसे अपने सोशल पेज से शेयर कर रहे हैं.
इस वीडियो में एक लड़की शॉप से कपड़े लेकर चेंजिंग रूम में जाती है. कपड़े चेंज करते हुए उसकी नजर चेंजिंग रूम में लगे गुप्त कैमरे पर पड़ती है. वह अचानक सर्तक हो जाती है और लड़कियों से अपील करती है कि वे जब भी चेंजिंग रूम में हमेशा सावधान रहे. इस वीडियो को अबतक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन इस वीडियो के जरिए दिया जा रहा संदेश किसी भी लड़की या महिला के लिए सदैव उपयोगी साबित हो सकते हैं.
चेंजिंग रूम में इन जगहों पर हो सकते हैं गुप्त कैमरा
- ट्रायलरूम या बाथरूम में लगे शीशे की जांच करें.
- ट्रायलरूम में जाते ही सारी लाइटें बंद करें, अगर आपको कोई लाल या हरी लाइट दिखे तो वह गुप्त कैमरा हो सकता है.
- गुप्त कैमरे हैंगर, बटन, कैप, चश्मे, पेन, हुक, जूते, बेल्ट यहां तक कि इलेक्ट्रिक प्लग और टेबल क्लॉक में भी छिपाया जा सकता है. इसलिए चीजों को एक बार गौर से जरूर देखें.
इसके अलावा भी आप जब भी आप चेंजिंग रूम में जाएं तो अपने हिसाब से उन सारी जगहों पर गंभीरता से निरीक्षण करें जहां आपको गुप्त कैमरा होने का शक हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viral Video, Changing Room, Hidden Camera, MMS