विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

दूसरी मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची, फरिश्ता बन आए लड़के ने यूं बचाई जान, देखें VIDEO

एक 2 साल की बच्ची दूसरी मंजिल से गिर जाती है लेकिन उसी समय एक लड़का फरिश्ता बनकर आता है और उस बच्ची की जान बचा लेता है.

दूसरी मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची, फरिश्ता बन आए लड़के ने यूं बचाई जान, देखें VIDEO
गिरती हुई बच्ची को 17 साल का एक लड़का कैच कर लेता है.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का एक 2 साल की बच्ची को कैच करते दिख रहा है. यह वीडियो तुर्की से है. तुर्की के फतेह डिस्ट्रिक्ट ऑफ इस्तांबुल में एक बच्ची अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर से गिरती है और उसे 17 साल का एक लड़का कैच कर लेता है. बच्ची की जान बचाने वाले फ्यूजी जबात (Feuzi Zabaat) ने लोगों के दिलों को छू लिया है. फ्यूजी  की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. जैसे ही फ्यूजी ने देखा कि एक बच्ची (दोहा मुहम्मद) अपने घर की खिड़की से गिरने वाली है, वह फुटपाथ पर जा खड़ा हुआ और बच्ची को कैच कर लिया. फ्यूजी की बुद्धिमानी के चलते  बच्ची को एक भी खरोच नहीं आई.

अल्जीरियाई प्रवासी फ्यूजी जबात उसी सड़क पर एक कार्यशाला में काम करता है जहां दुर्घटना हुई थी. फ्यूजी का कहना है कि उसने लड़की को बचाने के लिए वही किया जो उसे करना था. Daily Sabah के मुताबिक दोहा मुहम्मद (बच्ची) की मां खाना पकाने में व्यस्त थी तभी बच्ची दूसरी मंजिल की खिड़की से गिर गई. इस घटना मां को हिला कर रख दिया.  

बता दें कि बच्ची के परिवार ने फ्यूजी को शुक्रिया कहने के लिए 200 तुर्की लीरास का उपहार दिया. वहीं, सोशल मीडिया ने फ्यूजी को हीरो बना दिया. फ्यूजी के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाके से शेयर किया जा रहा है.

देखें VIDEO

अन्य खबरें
इस प्रोफेसर ने प्लास्टिक से बनाया पेट्रोल, कीमत 40 रुपये का 1 लीटर
मुस्लिम परिवार ने की कर्मचारी की 13वीं, ब्राह्मणों को कराया भोज, मुंडवाया सिर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doha Muhammed, Feuzi Zabaat, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com