Man Doing Pushups On A Signboard: सोशल मीडिया के इस जमाने में आज लोग रील बनाने के चक्कर में कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं, कुछ जान की बाजी लगा रहे हैं, तो कुछ लोग ऐसी अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं, जिसे देखकर यकीनन आपका दिमाग भी चकरा जाएगा. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि, सच में यूपी के युवाओं में रील का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. वीडियो में एक शख्स नेशनल हाईवे पर सड़क से 30 फीट ऊपर लगे साइन बोर्ड पर पुशअप लगाते नजर आ रहा है. यह वीडियो उत्तरप्रदेश के अमेठी का बताया जा रहा है.
जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट (Amethi highway stunt)
अमेठी को जाने वाली रोड पर लगे साइनबोर्ड पर शख्स के पुशअप मारने का एक जोखिम भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस हैरान कर देने वाले मंजर को देखकर जहां एक तरफ कुछ लोग रोमांचित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग बंदे को भाई नीचे उतरा आ,कहते भी नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय हाइवे 931 से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं, जो जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इनमें से एक साइन बोर्ड पर पुशअप कर रहा है, तो दूसरा युवक साइन बोर्ड पर खड़ा नजर आ रहा है. बता दें कि साइन बोर्ड पर पुशअप लगाने वाले युवक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट (push-ups on sign board)
वीडियो में एक युवक साइनबोर्ड के ऊपर चढ़कर पुश-अप करते हुए नजर आ रहा है. यह दृश्य बेहद खतरनाक है, क्योंकि साइनबोर्ड की ऊंचाई और उसके ऊपर संतुलन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है. युवक अपनी कसरत में पूरी तरह मग्न है, जबकि नीचे सड़क पर गुजरते वाहन उसके इस करतब को देखकर हैरान हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद, यूज़र्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने युवक की बहादुरी की तारीफ की, जबकि अन्य ने इसे बेहद लापरवाह और खतरनाक कदम बताया. एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत ही जोखिम भरा है! यह किसी भी समय गिर सकता है." वहीं, एक अन्य ने कहा, "अगर यह गिर गया तो गंभीर चोट लग सकती है." हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे एक मजेदार और अद्भुत प्रदर्शन करार दिया. उन्होंने इसे फिटनेस के प्रति एक नया नजरिया बताया और कहा कि, ऐसे खतरनाक करतब कभी-कभी प्रेरणादायक भी हो सकते हैं.
किसी ने की तारीफ, किसी ने जताया गुस्सा (dangerous stunt video)
इस वायरल वीडियो ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या खतरनाक कसरत करने से पहले हमें अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद, लोग ना केवल इस युवक के साहस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि साथ ही यह भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी हरकतें कितनी जोखिम भरी हो सकती हैं. आखिर में इस वीडियो ने दर्शाया है कि भले ही फिटनेस का जुनून हो, लेकिन सुरक्षा हमेशा सबसे पहले होनी चाहिए.
ये भी देखेंः- सोते-सोते ऐसे लखपति बनीं महिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं