ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola CEO Bhavish Aggarwal) ने मंगलवार को एक सेल्फ ड्राइवेन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Self Driven Electric Scooter) का वीडियो ऑनलाइन साझा किया. भारत का पहला स्वायत्त इलेक्ट्रिक स्कूटर कहे जाने वाले ओला सोलो की घोषणा सोमवार को की गई. जबकि कई लोगों का मानना था कि यह अप्रैल फूल दिवस का मजाक था, हालांकि अब भाविश ने अपने इसकी पुष्टि की है.
भाविश अग्रवाल ने एक्स पर लिखा, “सिर्फ एक अप्रैल फूल जोक नहीं! हमने कल ओला सोलो की घोषणा की. यह वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर बहस की कि क्या यह असली है या अप्रैल फूल का मजाक है! जबकि वीडियो का उद्देश्य लोगों को हंसाना था, इसके पीछे की तकनीक कुछ ऐसी है जिस पर हम काम कर रहे हैं और प्रोटोटाइप बनाया है. यह दिखाता है कि हमारी इंजीनियरिंग टीमें किस तरह का अग्रणी काम करने में सक्षम हैं.''
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
उन्होंने कहा, "ओला सोलो गतिशीलता के भविष्य की एक झलक है और हमारी इंजीनियरिंग टीमें दोपहिया वाहनों में स्वायत्त और स्व-संतुलन तकनीक पर काम कर रही हैं, जिसे आप हमारे भविष्य के उत्पादों में देखेंगे."
यहां देखें वीडियो:
Not just an April fools joke!
— Bhavish Aggarwal (@bhash) April 2, 2024
We announced Ola Solo yesterday. It went viral and many people debated whether it's real or an April fools joke!
While the video was meant to provide a laugh to people, the technology behind it is something we've been working on and have… pic.twitter.com/4AUEqtPBGW
वीडियो को 7 लाख 40 से अधिक बार देखा गया है और ढेरों लोगों ने इसे लाइक किया है. एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर यह हकीकत बन गया तो OLA भारतीय बाजार में अछूत हो जाएगी." एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओला में अग्नि दुर्घटनाओं और गुणवत्ता संबंधी मुद्दों के कारण निर्देशित ड्राइविंग ही दुर्घटनाओं का कारण बनती है, अगर बिना मार्गदर्शन के ड्राइविंग की जाए तो हम तबाही के कगार पर हैं." तीसरे ने लिखा, सबसे पहले मौजूदा स्कूटर और कैब सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करें.
ये Video भी देखें: Online Fraud को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बंद होने वाली है ये सर्विस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं