विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2020

राशिद खान ने चप्पल पहनकर मारा MS Dhoni स्टाइल में छक्का, बार-बार देखा जा रहा है Video

राशिद खान (Rashid Khan) ने एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है, जहां वो हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) मार रहे हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.

राशिद खान ने चप्पल पहनकर मारा MS Dhoni स्टाइल में छक्का, बार-बार देखा जा रहा है Video
राशिद खान ने चप्पल पहनकर मारा MS Dhoni स्टाइल में छक्का - देखें Video

अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Cricket Team) के खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) रहस्यमयी गेंदबाज होने के साथ-साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं. कई मैच में वो अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं. उनको अक्सर हेलीकॉप्टर शॉट मारते देखा जा चुका है. राशिद खान (Rashid Khan) ने एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है, जहां वो हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shot) मार रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान में लैंड हुआ.' वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि राशिद खान पठानी कुर्ता पहना है और पैरों में चप्पल पहने हुए हैं. स्टेडियम पर उन्होंने पिच पर खड़े होकर एमएस धोनी के स्टाइल में छक्का जड़ा. उनके हेलीकॉप्टर शॉट को आईसीसी ने भी शेयर किया है. गेंदबाज ने तेज गेंद डाली, जिस पर राशिद ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा. बॉल सीधे बाउंड्री पार गिरी. 

देखें Viral Video:

इस वीडियो को 25 नवंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. कई लोगों को यह शॉट बहुत शानदार लग रहा है. 

एक यूजर ने लिखा, 'वाकई जबरदस्त शॉट राशिद भाई. आपने धोनी से भी शानदार हेलीकॉप्टर शॉट मारा.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको गेंदबाजी के साथ-साथ ओपनिंग पर भी बल्लेबाजी करनी चाहिए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashid Khan, Viral Video, Helicopter Shot, Afghanistan Cricket Team, Rashid Khan Shot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com