देशवासियों का 500 साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है. अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram lalla Pran Pratishtha) हो गई है. कई राम भक्त अभी भी देश के कोने-कोने से अयोध्या पहुंच रहे हैं. हालांकि, आम लोगों के लिए 23 जनवरी के बाद से ही मंदिर खुलेगा. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आस्था और राम की भक्ति की दिव्य ताकत दिख रही है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
हाथों से चलकर राम मंदिर के दर्शन
रामलला के दर्शन करने के लिए एक भक्त ने भक्ति की सभी सीमाओं को लांघ दिया और वो अपने पैरों के बल नहीं, बल्कि अपने हाथों से अयोध्या के लिए चल पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शीतलहर के बीच ये रामभक्त अपने हाथों को नीचे रखकर चल रहा है, पैर हवा में हैं और बंधे हुए हैं.
रामभक्त की हो रही जमकर तारीफ
राम की ऐसी भक्ति को देखकर सभी हैरान रह गए, जिसने भी इस राम भक्त को देखा वो इसके साथ चल पड़ा और उसका हौसला बढ़ाने का काम किया. राम मंदिर उद्घाटन से पहले सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल है. लोग ऐसे राम भक्त की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिसने अपने रामलला से मिलने के लिए इतना कठिन रास्ता चुना है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि, इस तपस्या का भक्त को भगवान श्रीराम जरूर फल देंगे.
राम के नाम से गूंज रही अयोध्या
बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लाखों लोग पहुंचे हैं, कई रामभक्त तो पिछले कई दिनों से रामलला की नगरी में डेरा डाले हुए हैं. चारों तरफ राम-सीता और हनुमान के नारे लग रहे हैं और पूरी अयोध्या नगरी इससे गूंज रही है. राम मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या में करोड़ों लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं. ट्रेन के टिकट और होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं, लोग जल्द से जल्द अपने रामलला के दर्शन करना चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं