Ram Aayenge in Lata Mangeshkar Voice: सोशल मीडिया एआई से बने ऑडियो और गानों से एडिटेड वीडियो से भरा पड़ा है. हर दिन कुछ नया और कुछ ऐसा देखने और सुनने को मिल जाता है, जो कई बार दिल छू लेता है, तो कई बार सोचने पर मजबूर कर देता है. हाल ही में एआई टूल की मदद से एक ऐसा ही मनमोहक क्लिप तैयार किया गया है, जिसमें भारत की स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गीत का एक वायरल रीक्रिएशन दिखाया गया.
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर यह क्लिप सामने आया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में लता मंगेशकर की आवाज में AI ने 'राम भजन' तैयार किया है, जिसे सुनकर लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. इस मौके पर देश भर में एक अलग ही लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं तमाम कलाकार भी इस मौके पर भगवान श्रीराम से जुड़े गाना लिख रहे हैं और गा रहे हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर 'मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे' गाना खूब देखा और सुना जा रहा है. हाल ही में इस भजन को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में सुना जा सकता है, जिसे AI की मदद से तैयार किया गया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यहां देखें वीडियो
The most appropriate use of AI so far... pic.twitter.com/ClkDSF9e6u
— Ranvijay Singh (@ranvijayT90) January 20, 2024
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स भर-भर कर प्रतिक्रियाएं देते नहीं थक रहे हैं. महज 48 सेकंड की इस क्लिप को अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ये इतना प्यारा है कि इसे घंटों सुनता ही रहूं. दूसरे यूजर ने लिखा, सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है, असली वाला तो मैंने कभी पूरा नहीं सुना, पर इसे पूरा सुना. तीसरे यूजर ने लिखा, इस भजन को गाने वाले प्रेम भूषण जी की आवाज में यह गाना सबसे अच्छा लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं