राजस्थान (Rajasthan) के बारां (Bara) में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शादी के दिन दुल्हन कोरोना पॉजीटिव निकली (Bride Corona Positive), तो कोविड सेंटर में पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने 7 फेरे (Couple Gets Married At Covid Centre) लिए. दूल्हा दुल्हन समेत फेरे कराने वाले पंडित और कन्यादान करने वाले माता-पिता ने भी पीपीई किट पहनी हुई थी. शादी जिले की शाहबाद तहसील के केलवाड़ा गांव के कोविड केयर सेंटर में संपन्न हुई. आईएएस ऑफिसर ने वीडियो शेयर करते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
शादी वाले दिन ही दुल्हन की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद परिवार वालों ने कुछ इस तरह से शादी करने का फैसला किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार आसमानी रंग की पीपीई किट पहने दुल्हा और दुल्हन मंडप पर बैठे हैं. बगल में कन्यादान करने के लिए दुल्हन के माता-पिता सफेद रंग की पीपीई किट पहने बैठे हैं और थोड़ी दूरी पर पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएएस ऑफिसर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बस यही देखना बचा था 2020 में. जोड़े को शादी की शुभकामनाएं.'
बस यही देखना बचा था 2020 में.
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) December 7, 2020
Wish the couple Happy Married Life. pic.twitter.com/U0xeHTVM8U
बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पहुंचने वाली और वैक्सीन के ट्रायल अभी तक जारी है. ऐसे में सरकार समय समय पर लोगों को सामाजिक दूर बनाए रखने, मास्क पहनने और बार बार साबुन से हाथ धोने की हिदायतों के साथ अपने रोजमर्रा के कामकाज करने की अनुमति दे रखी है. शादी समारोह के लिए भी लोगों की संख्या निर्धारित की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं