विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

दो मुंह के सांप की कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, बेच रहे थे दो शख्स तो पुलिस ने दबोचा और...

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से करीब 2.5 करोड़ रुपए की कीमत के दो दोमुंहे सांप बरामद किए गए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दो मुंह के सांप की कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, बेच रहे थे दो शख्स तो पुलिस ने दबोचा और...
प्रतिकात्मक फोटो.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से करीब 2.5 करोड़ रुपए की कीमत के दो दोमुंहे सांप बरामद किए गए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक राम बालसिंग ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भायंदर में एक स्थान पर नजर रखी और दो लोगों को मंगलवार को संदिग्ध रूप से घूमते देखा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके थैले की तलाश लेने पर पुलिस को दो दोमुंहे सांप मिले जिनकी अवैध वन्यजीव बाजार में कीमत करीब दो करोड़ 45 लाख रुपए है.

#JCBkikhudai: JCB के ऊपर खड़े होकर सनी लियोनी ने कही ये बात, लोग बोले- 'बेबी डॉल मैं JCB'

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सांप बेचने की योजना बना रहे थे. उन्होंने बताया कि मुंबई के रहने वाले वाजिद हुसैन मोहम्मद यूसुफ कुरैशी (47) और शंभू अच्छेलाल पासवान (39) को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

Ind Vs Ban: एमएस धोनी के करारे छक्के से हिल गए विराट कोहली, जोर से चिल्लाए- 'भाई क्या शॉट है यार...' देखें VIDEO

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को सांप कहां से मिले. दोमुंहा सांप वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत एक गैर विषैली संरक्षित प्रजाति है. इसका इस्तेमाल दवाइयों, सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बहुत मांग है.

(इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Sand Boa Snakes, 2 Face Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com