Unique Bed Design Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों की सोच ही बदल दी है. एक शख्स ने सीमेंट और ईंटों से ऐसा बेड बनाया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. ये वीडियो खास तौर पर उन लोगों को चौंका रहा है, जो मानते हैं कि स्टाइलिश इंटीरियर सिर्फ महंगे फर्नीचर से ही मिल सकता है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कारीगर बड़ी ही मेहनत से सीमेंट और ईंटों की मदद से बेड तैयार कर रहा है. शुरुआत में वह जगह को लेवल करता है, फिर ईंटों की मदद से बेड का फ्रेम तैयार करता है. इसके बाद वह सीमेंट से इसे स्मूद और मजबूत फिनिश देता है.
वाह क्या कारीगरी है... (man make cemented bed)
बेड का डिजाइन भी बेहद खास है. इसमें शानदार नक्काशी की गई है जो इसे रॉयल और एस्थेटिक लुक देती है. बेड का हेडबोर्ड भी पत्थरों और नक्काशी के काम से सजा है, जो एक शाही महल जैसी फीलिंग देता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह इस कारीगर ने सिर्फ साधारण सीमेंट और ईंटों से एक लग्जरी लुक वाला बेड बना दिया. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ऐसा बेड तो हमने होटल में भी नहीं देखा, तो कोई बोला- ये कारीगर आर्टिस्ट से कम नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो (bed with cement)
यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं. खास बात यह है कि ये वीडियो उन लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन बन सकता है जो घर की सजावट में कुछ नया और टिकाऊ ट्राय करना चाहते हैं. बिना किसी महंगे वुडवर्क के, यह देसी जुगाड़ वाला बेड न केवल मजबूत है, बल्कि इसमें शाही ठाठ भी नजर आता है.
सीमेंट से बना दिया बेड (Man made bed with cement viral video)
सोशल मीडिया पर इस कारीगर की तारीफ करते हुए लोग कह रहे हैं, कला और मेहनत का जबरदस्त मेल है ये वीडियो. इंस्टाग्राम पर इस बेड के वीडियो को @mdasad6102 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वायरल रील को 7 लाख 96 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं