पुरानी चीजों का हमेशा अपना ही क्रेज होता है. एक शख्स ने 130 साल पुराने पैनोरमिक कैमरे पर रग्बी मैच की शूटिंग की और उसके नतीजे एक वीडियो में शेयर किए, जिसके वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बेदह रोमांचित हो रहे हैं. इन तस्वीरों को देख आपको भी बीते दिन याद आ जाएंगे. माइल्स मायर्सकॉफ़-हैरिस नाम के यूजर ने बाथ, इंग्लैंड में प्रतिष्ठित रिक्रिएशन ग्राउंड (जिसे आमतौर पर रेक के रूप में जाना जाता है) में वीडियो शूट किया, जिसका एक चौथाई हिस्सा रग्बी यूनियन सीज़न के दौरान बाथ रग्बी नामक क्लब को पट्टे पर दिया जाता है.
वीडियो में हैरिस ने कैमरे पर रग्बी मैच की शूटिंग के बाद क्लिक की गई तस्वीरें शेयर कीं, जो बेहद खूबसूरत थीं. माइल्स ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “130 साल पुराने पैनोरमिक कैमरे पर रग्बी शूट किया गया. इतिहास में डूबा हुआ एक स्टेडियम, @bathrugby का घर, द रेक, रग्बी की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक बन गया है. इस समृद्ध इतिहास का जश्न मनाने के लिए, इसे 130 साल से भी ज़्यादा पुराने कैमरे में कैद करना उचित लगा, जो कि क्लब जितना ही पुराना है. क्या आपने कभी द रिक में कोई खेल देखा है.” वीडियो बाथ रग्बी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को पुरानी यादों में ले गईं और लोगों ने कमेंट सेक्शन इसे जाहिर भी किया. एक यूजर ने लिखा, ये बहुत ही कमाल का है, शेयर करने के लिए थैंक्यू. दूसरे ने लिखा, पुराने दिनों की याद आ गई. बता दें कि माइल्स मायर्सकॉफ़-हैरिस के इंस्टाग्राम पर करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर अपने अकाउंट पर ऐसी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं