Parachutist stuck on stadium roof video: फ्रांस के स्टेड डी टूलूज़ (Stade de Toulouse) और सेल के बीच चैंपियंस कप मैच (Champions Cup Rugby Match) से पहले एक ड्रामैटिक घटना (नाटकीय दृश्य) देखने को मिली, जब एक पैराशूटिस्ट प्री-मैच प्रदर्शन के बाद छत से लटक गया. रग्बी मैच से पहले एक हल्के-फुल्के पल के लिए मैच की गेंद को मैदान में पहुंचाने के लिए तीन पैराशूटिस्टों को तैनात किया गया था. नाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दो पैराशूटिस्ट सफलतापूर्वक उतर गए, जबकि तीसरा कैप्टन यानिक ट्रौइलेट (Captain Yannick Trouillet) अचानक हवा के झोंके से रास्ते से भटक गया और स्टेडियम की छत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह जमीन से लगभग 30 मीटर ऊपर लटक गया.
रग्बी मैच से पहले हादसा (parachute accident video)
जैसे ही Yannick लैंडिंग के लिए नीचे आ रहे थे, एक तेज हवा का झोंका उनके पैराशूट की दिशा को बदल देता है और वह सीधे स्टेडियम की छत से टकरा जाते हैं. वह लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर छत पर लटकते रह गए. इस रोमांचक दृश्य ने पूरे स्टेडियम में चिंता की लहर दौड़ा दी. स्टेडियम स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए Yannick को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की. फायरफाइटर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. नीचे गिरने की स्थिति से निपटने के लिए एक बड़ा inflatable कूशन भी बाहर से मंगवाया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
करीब 40 मिनट तक मैच रुका रहा, जब तक कि एक चेरी पिकर के सहारे Yannick को सुरक्षित नीचे नहीं उतारा गया. राहत की बात यह रही कि वह इस पूरी घटना में बिल्कुल सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की चोट नहीं आई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे Daily Mail ने शेयर किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैंडिंग के दौरान हवा की दिशा बदलने से Yannick का बैलेंस बिगड़ता है.
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट (Rugby match parachute mishap)
लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, इतना बड़ा स्टेडियम और बंदा छत पर अटक गया, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, शायद और अनुभवी पैराशूटिस्ट को बुलाना चाहिए था.
ये भी पढ़ें:-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं