हम सभी के घर में कबाड़ यानी की बेकार और पुराना सामान तो जरूर होता है. ऐसे सामानों को हम स्टोर रूम में रख देते हैं. क्योंकि को हमारे काम का नहीं होता. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि वही कबाड़ का सामान हमारे काम आ जाता है. सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो तो आपने बहुत देखें होंगे. लेकिन, इस बार जो जुगाड़ हम आपको दिखा रहे हैं, वो आपने भी नहीं सोचा होगा. जब आप नया मोबाइल लेते हैं तो क्या उसके डिब्बे को संभाल कर रखते हैं. अगर रखते भी होंगे तो उसका कोई इस्तेमाल नहीं करते होंगे. लेकिन, एक शख्स ने उसी मोबाइल के डिब्बे से एक बड़े काम की चीज बना डाली है. जो आप सभी के काम आ सकती है.
देखें Video:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) को देखने के बाद आप भी इसके लिए उस शख्स की तारीफ करेंगे. इस शख्स ने मोबाइल के खाली पड़े डिब्बे से स्विच बोर्ड (Switch Board) बनाया है. ये स्विच बोर्ड बिल्कुल आपके लकड़ी और प्लास्टिक वाले स्विच बोर्ड जैसा ही है. आप वीडियो में खुद देख सकते हैं कि ये स्विच बोर्ड कितना कमाल का दिख रहा है. इस स्विच बोर्ड को आप एक्सटेंशन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल के डिब्बे के अंदर काफी जगह होती है, जिसमें स्विच और तार को आसानी से असेंबल किया जा सकता है. आप देखिए कैसे RealMe C3 मोबाइल के डिब्बे से शख्स ने शानदार स्विच बोर्ड तैयार किया है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर राज पात्रे नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा, 'अपना देसी जुगाड़'. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस जुगाड़ को देखकर लोग जमकर शख्स की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय गॉड', दूसरे ने लिखा, 'मोबाइल के डिब्बे का सही इस्तेमाल'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं