सोशल मीडिया पर सड़क पर डांस करते हुए एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर कावेरी नाम की यूजर ने शेयर किया है. शख्स के डांस ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं और लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिखाया गया है कि एक शख्स सड़क पर डांस कर रहा है और वहां खड़े लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं और बड़ी खुशी और हैरानी से उसके डांस को देख रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का डेंजरस गाना बजता हुआ सुना जा सकता है. आदमी पॉप किंग के डांस स्टेप्स की नकल कर रहा है और उन्हें लगभग पूरी तरह से कॉपी कर रहा है.
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- "इसके अंदर माइकल जैक्सन का भूत रहता है." वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना चल रहा है डेंजरस, वो सॉन्ग पॉप किंग माइकल जैक्सन का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एल्बम है. इसे 1991 में रिलीज़ किया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
The Ghost Of Michael Jackson lives within him. pic.twitter.com/l7DDGGyiXV
— Kaveri ???????? (@ikaveri) September 29, 2021
क्या आप इस शक्स के डांसिंग स्किल्स को देखकर हैरान हो रहे हैं ? लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग बार-बार इसे देख रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने पूरे दिल से उस शख्स के डांस की तारीप की और बताया कि वह पूरे डांस के दौरान कितना फुर्तीला और लचीला दिखाई दे रहा था. कुछ लोगों ने बॉलीवुड कोरियोग्राफरों को कमेंट सेक्शन में टैग भी किया, ताकि उन्हें उस शख्स का टैलेंट दिखाई दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं