Michael Jackson want become spider Man: स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का धमाल इस वक्त ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से अपनी धमाल मचाते हुए छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 12 दिनों में दुनियाभर में लगभग 1.67 अरब डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई के नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म की इस सफलता का जश्न अभी चल रहा है. ऐसे में एक पुराने किससे ने फिर से चर्चा में ला दिया है , जो इस कहानी के सुपरहीरो यानी स्पाइडर मैन और किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैक्सन से जुड़ा है. जिसमें यह सामने आया कि माइकल जैक्सन के स्पाइडर-मैन का रोल करने की चाहत मन में उठी थी और उन्होंने इसके लिए उन्होंने काफी मशक्कत भी की थी.
खुद स्पाइडर-मैन बनना चाहते थे माइकल जैकसन
'पॉपकॉर्न्ड प्लैनेट' को दिए इंटरव्यू में माइकल जैकसन के भतीजे ताज जैक्सन ने खुलासा किया कि किंग ऑफ पॉप की ख्वाहिश सिर्फ मार्वल खरीदने की नहीं थी, बल्कि वह खुद भी स्पाइडर-मैन का किरदार निभाना चाहते थे.
ताज जैक्सन ने बताया कि उन्हें आज भी याद है कि माइकल जैकसन अपने भाइयों के साथ मार्वल को खरीदने की संभावनाओं पर चर्चा करते थे. इसके लिए वह मार्वल के सह-निर्माता स्टैन ली के साथ भी काम करना चाहते थे. हालांकि, किसी वजह से यह योजना सफल नहीं हो सकी और मामला आगे नहीं बढ़ पाया.

Michael Jackson
Photo Credit: IMDB
मार्वल खरीदने की कर ली थी तैयारी
ताज के मुताबिक, माइकल जैकसन की दिलचस्पी केवल मार्वल के मालिक बनने तक सीमित नहीं थी. वह मार्वल यूनिवर्स के बड़े प्रशंसक थे और इसके लगभग सभी किरदारों की जानकारी रखते थे. यही वजह थी कि वह सिर्फ स्पाइडर-मैन के अधिकार खरीदने की सोच नहीं रहे थे, बल्कि खुद सुपरहीरो का रोल निभाने की भी इच्छा रखते थे.
हालांकि मार्वल की बिक्री कभी नहीं हुई और कंपनी ने आगे चलकर अपना अलग रास्ता चुना. इसके बाद मार्वल आधारित फिल्मों का दौर शुरू हुआ.1998 में Blade, 2000 में X-Men और फिर 2002 में सैम राइमी की Spider-Man रिलीज हुई, जिसमें टोबी मैग्वायर ने पीटर पार्कर का किरदार निभाया.
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कर रही है शानदार कमाई
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में लगभग $1.67 बिलियन (लगभग 14,000+ करोड़ रुपये) की कुल कमाई कर ली है. यह फिल्म रिलीज़ के महज 12 दिनों के भीतर ही 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: टीवी पर हिट, OTT पर सुपरहिट...सावन में बिंज-वॉच करें भगवान शिव की ये 4 दमदार सीरीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं