Kanwariya Dancing Video Viral: कहते हैं जब हम भगवान के दर्शन के लिए मंदिर या किसी तीर्थ पर जाएं तो बहुत आरामतलबी नहीं बनना चाहिए. थोड़ा कष्ट उठा लेने से फल अच्छा मिलता है. आस-पास के मंदिर या दूर के किसी तीर्थ जाने के लिए कई बार लोग पैदल चलना पसंद करते हैं. हालांकि, बहुत सारे लोग जिन्हें दूर मंदिर जाना होता है या फिर कहीं और दर्शन के लिए जाना होता है वह गाड़ियों का सहारा भी ले लेते हैं.
स्केटिंग वाले शूज
अभी सावन का महीना चल रहा है, तो इस महीने में कांवड़ लेकर लोग पैदल भी जाते हैं और गाड़ियों से भी जाते हैं. इस वक्त रास्ते में तमाम कांवड़िये मिल जाएंगे, जिन्होंने गाड़ी में अपने सभी सामान रखे हैं और वह गाड़ी से भगवान शिव के दर्शन करने जा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने बाबा के दर्शन के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. उसने अपने पैर में स्केटिंग शूज पहन रखे हैं और स्केटिंग शूज के माध्यम से वह भगवान शिव के दर्शन करने जा रहा है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
वीडियो देखने के लिए यहां CLICK करें
लोगों ने दी सलाह
वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं, 'भोला मिलेगा हरिद्वार में'. युवक स्केटिंग शूज पहनकर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और डांस भी कर रहा है. युवक के वीडियो को देख लोग उसके टैलेंट की दाद दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में लोगों के तरह-तरह की कमेंट आ रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने युवक की तारीफ की है, जबकि कुछ ने इसे पैसे कमाने का तरीका बताया है. हालांकि, बीच सड़क पर इस तरह से चलना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि बगल से गाड़ियां गुजर रही हैं. युवक के बगल से काफी लोग पैदल ही कांवड़ लेकर जा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक के साथ कैमरामैन के भी तारीफ की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं