विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2021

जंगल सफारी कर रहे टूरिस्ट ने Live देखा भूखे शेर ने कैसे किया शिकार, निकल पड़ी दर्शकों की चीखें - देखें Video

जंगल सफारी (Jungle Safari) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जंगल में कुछ टूरिस्ट सफारी (Tourist Safari) के लिए निकले. तभी एक भूखा शेर ने एक जानवर का शिकार (Lion Ambushes His Prey) किया

जंगल सफारी कर रहे टूरिस्ट ने Live देखा भूखे शेर ने कैसे किया शिकार, निकल पड़ी दर्शकों की चीखें - देखें Video
टूरिस्ट ने Live देखा भूखे शेर ने कैसे किया शिकार, निकल पड़ी चीखें - देखें Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल सफारी (Jungle Safari) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जंगल में कुछ टूरिस्ट सफारी (Tourist Safari) के लिए निकले. तभी एक भूखा शेर ने एक जानवर का शिकार (Lion Ambushes His Prey) किया. यह सफारी जीप के सामने ही हुआ. वहां मौजूद दर्शकों की चीखें निकल गईं. उनमें से एक दर्शक ने कैमरे पर यह पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. इस वीडियो को टिकटॉक (TikTok) पर शेयर किया गया था. अब यह वीडियो बाकी सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर भी वायरल (Video Viral) हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी जीप खड़ी हुई है, जिसमें ड्राइवर और टूरिस्ट मौजूद हैं. तभी एक शेर दौड़ता हुआ आता है और जानवर पर हमला कर देता है. यह शिकार उसने ठीक कार के सामने किया था. LIVE शिकार देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए और चीखने लगे. किसी को यकीन नहीं था कि वो इस तरह का मंजर देखेंगे.

इस वीडियो को ट्विटर पर @Sanade नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर शेयर किया गया था. 

देखें Video:

इस वीडियो को 12 अप्रैल को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 2.5 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. इस वीडियो को फेसबुक और वॉट्सएप पर भी शेयर किया जा रहा है. 

वीडियो देखने के बाद नेटिज़न्स काफी भड़क गए थे. उन्होंने टिप्पणी अनुभाग में वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह की सफारी के लिए क्या और पैसे देने पड़ते हैं?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Dog In Mask, Funny Video, Social Media, Man Put Mask On Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com