Sardaar ji Jugad Motorcycle Hilarious Video: हमारे देश में जुगाड़ियों की कमी नहीं है. यहां लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ू काम कर देते हैं कि इंजीनियर और मैकेनिक भी देखें तो माथा पकड़ लें. कोई कब और क्या जुगाड़ कर दे कुछ नहीं कहा जा सकता है. जुगाड़बाजी के नमूने आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी सिर घूम जाए. अब सोशल मीडिया पर जुगाड़बाजी (Sardaar Motorcycle Hilarious Video) का एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पंजाब से आया है, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी नहीं रुक रही है. एक सरदार ने अपनी मोटरसाइकिल के साथ ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी कैरी मिनाटी की तरह कह उठेगा ये क्या है. असंभव...
सरदार जी ने किया कमाल का जुगाड़ (Sardaar's Jugad Motorcycle Hilarious Video )
वायरल वीडियो की बात करें, तो इसमें सरदारजी खेत में मोटरसाइकिल ले जाते दिख रहे हैं. पाजी ने अपनी मोटरसाइकिल में ट्रैक्टर के टायर फिट करते हुए लोहे का ढांचा अटैच किया हुआ है और इसके आखिरी छोर पर उनका एक साथी बैठा है. पाजी भी बड़ी तेजी से अपनी मोटरसाइकिल को सड़क पर दौड़ाते दिख रहे हैं. इस वीडियो के ऊपर लिखा है, ऐसा सिर्फ पंजाब में होता है. अब इस वायरल वीडियो पर अब लोगों के क्या कमेंट्स आ रहे हैं आइए पढ़ते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
पाजी का जुगाड़ देख घूमा लोगों का सिर (Viral Video)
पाजी के इस कमाल के जुगाड़ पर लोग अचंभित हो रहे हैं. जो कोई भी इस जुगाड़ को देख रहा है, उसका सिर घूम रहा है. इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'वाह जी वाह फूरो'. एक यूजर ने इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहे गाने के बारे में पूछा है. एक यूजर लिखता है, 'ये क्या है पाजी.' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अब यह कौन सा जुगाड़ है', तो एक यूजर लिखता है, 'इन जुगाड़ू लोगों के लिए अलग अवार्ड बनाओ'. पाजी के जुगाड़ पर कईयो ने फायर इमोजी तो कई यूजर्स ने इस वायरल वीडियो पर लाफिंग और शॉकिंग इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए हैं.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं